यूपी : दो करोड़ रुपए के लागत से बना पुल, पानी छोड़ते ही धराशायी

यूपी : दो करोड़ रुपए के लागत से बना पुल, पानी छोड़ते ही धराशायी

यूपी : दो करोड़ रुपए के लागत से बना पुल, पानी छोड़ते ही धराशायी
आई एन न्यूज बिजनौर डेस्क: सुल्तानपुर माइनर नहर में पानी छोड़ने के दो घंटे बाद ही मध्य गंगा नहर पर बना पुल ताश की पत्तों की तरह से बिखर गया। करीब दो करोड़ की लागत से बनाए जा रहे इस संयुक्त पुल में अभी अप्रोच रोड का निर्माण होना बाकी था। निर्माण के बाद से यह पुल अब तक दो बार टूट चुका है। इस पुल के धराशायी होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी कमियों पर पर्दा डालने की कोशिश में लगे रहे।
बता दें कि बिजनौर गंगा बैराज से मध्य गंगा नहर निकाली गई है। मध्य गंगा नहर अभी निर्माणाधीन है। सुल्तानपुर माइनर का पानी मध्य गंगा नहर के ऊपर से निकालने के लिए साइफन और सड़क पुल संयुक्त रूप से बनाया गया था। जलसेतू लगभग बनकर तैयार हो चुका था। ऊपरी हिस्से में रास्ते को जोड़ने के लिए पुल अभी खोला भी नहीं गया था। सुल्तानपुर माइनर में रविवार की तड़के पानी छोड़ दिया गया। नहर में पानी आया तो जलसेतु पानी के बहाव को नहीं झेल पाया। कुछ ही घंटों में जलसेतु ताश की पत्तों की तरह धराशायी हो गया। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूत्रों की मानें तो भ्रष्टाचार के चलते पुल के निर्माण में मानकों की अनदेखी किया गया है। निर्माण सामग्री में भी अनियमितता बरती गई। जलसेतु के पुल की लागत करीब दो से ढाई करोड़ रुपये थी। जलसेतु का कुछ ही हिस्सा गिरा है। यह पहले टूट चुका था, जिसकी मरम्मत कराई जा रही थी। पुल के गिरने की वजह क्षमता से अधिक पानी छोड़ना रहा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे