मदिरा प्रेमियो के लिए खुशखबरी दो घंटे अधिक खुलेंगी, यूपी में शराब की दुकानें।
मदिरा प्रेमियो के लिए खुशखबरी दो घंटे अधिक खुलेंगी, यूपी में शराब की दुकानें।
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क: उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष में शराब की दुकानें दो घंटे अधिक खुलेंगी। इसके लिए मुख्यालय से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। माना जा रहा है कि नई आबकारी नीति लागू होने के साथ ही शराब की दुकान खुलने और बंद होने का समय बदल जाएगा।
प्रदेश भर में इस वक्त शराब की दुकानें सुबह 10 से रात 10 बजे तक यानी 12 घंटे खुल रही हैं। जबकि 2017 तक शराब की दुकानों को सुबह नौ बजे से रात 11 बजे तक खोला जाता था। 2018 से सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने के समय में बदलाव किया था। इसे दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खोला जा रहा था, लेकिन दुकानदार लगातार इसका विरोध कर रहे थे। ऐसे में जनवरी 2019 में नियम बदला गया।
सुबह 10 से रात 10 बजे तक कुल 12 घंटे शराब की दुकानों को खोलने का समय कर दिया गया। प्रदेशभर में शराब कारोबारियों की मांग है कि समय को और बढ़ाया जाए। 12 घंटे दुकानें खुलने से राजस्व की हानि हो रही है। दुकानदारों की मांग को ध्यान में रखकर प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें शराब की दुकानों को सुबह नौ बजे से रात 11 बजे तक खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
इस साल लाइसेंस फीस में भी बढ़ोतरी नहीं होगी। इस साल से लाइसेंस शुल्क में 20 फीसदी बढ़ोतरी होने की चर्चा थी। लेकिन इस पर भी मुख्यालय से प्रस्ताव नहीं भेजा गया।





