सोनौली के रोडबेज बस मे सवार एक बड़े ब्यापारी पुत्र से थप्पड़ मार हुई लूट –

सोनौली के रोडबेज बस मे सवार एक बड़े ब्यापारी पुत्र से थप्पड़ मार हुई लूट -

 

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महराजगंज 

अन्तरराष्ट्रीय महत्व के रोडवेज बस डोपो मे मुम्बई के एक बड़े ब्यापारी के पुत्र को थप्पड़ मार कर उसका साठ हजार रुपये के कीमत का आईफोन 6 लूट लिया और लूटेरा फरार हो गया । घटना की खबर मिलते ही 100 नम्वर की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर लूटेरे की तलास मे जुट गयी है ।

शनिवार की शाम करीब साढे छः बजे मुम्बई के एक बडे ब्यापारी के पुत्र विजय पार्की नेपाल से मुम्बई जाने के लिए नेपाल बुटवल के मिलन चौक निवासी मिलन विश्वर्मा के साथ सोनौली के रोडवेज स्टैन्ड पर पहुंचे और लखनऊ का टिकट लिया । लरवनऊ से इन्हे मुम्बई का जहाज पकडनी थी । विजय पार्की रोडवेज बस सताब्दी एक्सप्रेस बस नम्बर यूपी० 53डीटी 0853 मे जैसे ही सवार होकर सीट पर बैठे ठीक उसी समय एक युवक बस मे घुसा और उनसे भिड़ गया । किसी को फोन करने के लिए उन्होंने अपनी मोवाइल निकला उक्त युवक उनको थप्पङ मारकर मोबाइल छीन लिया । जब तक वह शोर मचाकर लोगो को बताते वह भाग खड़ा हुआ । किसी तरह उन्होने नेपाल मे स्थित अपने परचित को फोन किया । इसी बीच किसी ने 100 नम्बर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी । पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर लूटेरे की तलास मे जुट गयी ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे