सोनौली के गेस्ट हाउस मे छापा दो लडकी समेत पाच संदिग्धो से हुई पूछ ताछ
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महाराजगंज भारत नेपाल सीमा पर स्थित कस्बा सोनौली के गेस्ट हाउस होटलो में बीती रात संदिग्धों की जांच के दौरान पुलिस द्वारा एक गेस्ट हाउस से दो नेपाली लड़की समेत 5 युवकों को हिरासत में लेने की खबर है ।
सोमवार की देर रात को नाइट पुलिस अफसरो की टीम ने सार्वजनिक स्थान होटल गेस्ट हाउस सराय की जांच कर रहे थे । इस बीच सूचना मिला की प्राइवेट टैक्सी स्टैंड के सामने स्थित एक गेस्ट हाउस में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए है । उक्त सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी कर गहन जांच किया तो दो कमरे से तीन युवक और दो नेपाली लड़की बरामद हुए । पांच संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया । पूछताछ के बाद पता चला कि पकड़े गए युवकों में एक युवक गोरखपुर से सटे जिले के एक विधायक का रिश्तेदार है । काफी देर रात तक पंचायत और मान-मनौव्वल के बीच मामला मैनेज हो गया । पुलिस पांचों को छोड़ दिया ।
इस संबंध में कोतवाल सोनौली टी०पी० श्रीवास्तव का कहना है कि नाइट अफसर संदिग्धों की जांच के लिए सिटी गेस्ट हाउस पर छापेमारी किये थे किंतु किसी संदिग्ध के मिलने की खबर नही है ।
इस मामले मे गेस्ट हाउस मालिक का कहना है कि पुलिस तो अक्सर जांच करती है किन्तु रात मे ऊपर कमरे में पुलिस क्या कर रही थी हमें पता नहीं है। पाच संदिग्ध लोगो के छोड़े जाने की खबर पुलिस महकमा समेत आम लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है ।





