इंडो नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर ई-वीजा धारक सैकड़ो विदेशी नागरिक फंसे
इंडो नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर
ई-वीजा धारक सैकड़ो विदेशी नागरिक फंसे।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
इंड़ो नेपाल के सोनौली बार्डर पर
इबीजा धारक विदेशीयो के नेपाल से भारत में प्रवेश पर रोक के बाद सैकड़ों विदेशी पर्यटक नेपाल में फंस गये है और खासा परेशान हं।
बता दे कि चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर भारत में सख्ती बढ़ती जा रही है। ई-वीजा धारक विदेशियों के भारत आने पर सोमवार की शाम को आव्रजन विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर रोक लगा दी। इससे सरहद के नेपाली सीमा मे सैकड़ों की संख्या में विदेशी पर्यटक रुके हुए हैं। ३स नए निर्देश से उनके भारत में प्रवेश को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
बता दे कि शाम को जारी हुए इस निर्देश से श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड व सिगापुर आदि देशों के यात्री इसे मुश्किल हालात में देख रहे हैं। उनका कहना है कि ई -वीजा से वह भारत की यात्रा कर नेपाल के लुंबिनी दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन आव्रजन विभाग उन्हें नेपाल जाने की अनुमति तो दे रहा है। लेकिन सोनौली बार्डर से वापसी पर रोक है। वहीं नेपाल के लुंबिनी दर्शन कर लौटे रहे ई वीजा धारक बेलहिया में रुके हैं। सोनौली के आव्रजन अधिकारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों के दिशानिर्देश पर यह रोक लगाई गई है।





