सोनौली: पति ने पत्नी की हत्या कर,दो बच्चों के साथ हुआ फरार।

सोनौली: पति ने पत्नी की हत्या कर,दो बच्चों के साथ हुआ फरार।

सोनौली: पति ने पत्नी को चाकू मारकर की हत्या, दो बच्चों के साथ हुआ फरार।
इंडो नेपाल न्यूज़ सनौली डेस्क:
सोनौली कस्बे में एक युवक अपने पत्नी की चाकू मारकर और हथौड़ी से पीट कर हत्या करने के बाद अपने दो बच्चों के साथ फरार होने की खबर है।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है लाश को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
खबरों के मुताबिक सोमवार को सुबह चौकी प्रभारी सोनौली को सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड के पास एक मकान मे महिला की लाश पड़ी है। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
बताया गया है कि आखिर अपनी पत्नी सकीना तथा दो बच्चों के साथ एक लंबे समय से किराए के मकान में रहता था और अपना रोजी रोजगार करता था। आखिर कोल्हुई थाना क्षेत्र के बभनी गांव का निवासी है।
सुनौली पुलिस को दिए गए तहरीर में सकीना के पिता इरशाद पुत्र अजीजुल्लाह ने  सोनौली पुलिस को तहरीर   देकर बताया है कि उसके पति से उसका कुछ अनबन चल रहा था जिसको लेकर उसके पति ने सकीना की हत्या कर दोनों बच्चों के साथ फरार हो गया है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी सोनौली अशोक कुमार ने बताया कि सकीना की लाश उसके बिस्तर पर मिली है सर तथा पेट में मारा गया है और बाहर से उसके कमरे की कुंडी बंद थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

महराजगंज उ०प्र०

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे