कार्यकर्ताओं का सम्मान ही प्राथामिकता -समीर
क्षेत्रीय जनता के स्वाभिमान एवं सम्मान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार ।
सोनोाली कार्यालय / महराजांज
नौतनवा विधानसभा से घोषित प्रत्याशी समीर त्रिपाठी का शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । दिल्ली से नौतनवा मे प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने रानीपुर ,मोहनापुर ,कोल्हुई ,संपतिहा, छपवा ,रतनपुर ,अड्डा बाजार में माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
स्वागत के उपरांत नौतनवा में स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समीर त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दिया है उसका वह इमानदारी से निर्वहन करेंगे उन्होंने कहा 27 वर्षों से इस क्षेत्र में बाहरी नेताओं का कब्जा रहा है इस बार भाजपा ने मुझे प्रत्याशी बनाकर यह साबित कर दिया है कि इस क्षेत्र का नौजवान प्रदेश एवं देश में अपनी ऊर्जा एवं ताकत का प्रदर्शन कर एक इतिहास कायम करेगा । उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहां कि उनकी भी एक बड़ी जिम्मेदारी है कि वह लोग भाजपा प्रत्याशी को सफलता दिलाने में कोई कोर कसर ना छोड़े।
विधानसभा प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे लोग अपनी ताकत का एहसास विपक्षियो को कराए । पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कियाI कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह ने किया जबकि अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने की I इस मौके पर ही युवा के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, लक्ष्मीपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष लल्लू सिंह, अशोक जयसवाल, रमेश चंद्र त्रिपाठी, कृष्ण शंकर सिंह, बबलू सिंह, लालचंद चौधरी, पलटू यादव, झुनझुन चौधरी, बच्चूलाल चौरसिया, विजय उपाध्याय, शैलेश सिंह, जितेंद्र जयसवाल, प्रेम जयसवाल, अजय सिंह, संजीव जयसवाल, राजू, घनश्याम गिरि, संतोष अग्रहरि, ऋषिकेश अग्रहरी, अजय जयसवाल, शमशेर सिंह, गोपाल सोनकर, भगवानदरश चौधरी, राहुल गौड, दया यादव, सुनील श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





