कुशीनगर: विधायक के दबाव में मेरे भाई की पुलिस कर सकती हत्या–नीरज
कुशीनगर: विधायक के दबाव में मेरे भाई की पुलिस कर सकती हत्या–नीरज

24 घंटे से गायब है नीतीश, परिजन परेशान, पुलिस के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।
आई एन न्यूज़ कुशीनगर डेस्क:
कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के कनखोरिया गांव निवासी नीरज तिवारी ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर तथा जिला अधिकारी कुशीनगर को एक पत्र भेजकर अपने भाई नितेश तिवारी उर्फ गोलू को लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पुलिस द्वारा गायब कर दिये जाने की शिकायत किया है।
नीरज तिवारी ने शनिवार को भेजे गए शिकायती पत्र में लिखा है कि 21/2 /2020 की रात करीब 11 बजे हमारे भाई गोलू उर्फ नितेश तिवारी को कसया जनपद कुशीनगर की पुलिस द्वारा लखनऊ एयरपोर्ट से उठा लेने के बाद दिनांक 22/2/ 2020 की सुबह 7 दिनों से बैठाए परिजनों को छोड़ दिया। लेकिन गोलू उर्फ नितीश तिवारी का अब तक पता नहीं चल रहा है कि पुलिस उसे कहां रखी है।
श्री तिवारी ने अंदेशा व्यक्त किया है कि कसया पुलिस स्थानीय सत्ता पक्ष के विधायक की दबाव में उसे फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज सकती है, या एनकाउंटर कर सकती है।
बताते चलें कि गोलू तिवारी गत दिनों कुशीनगर के विधायक के घर पर हुए विवाद के मामले में आरोपी थे जिन्हें पुलिस तलाश रही थी।
कुशीनगर उत्तर प्रदेश





