मुंबई : कोरोना वायरस – कहीं भारी ना पड़ जाये ये लापरवाही :
मुंबई : कोरोना वायरस – कहीं भारी ना पड़ जाये ये लापरवाही :
आई एन न्यूज मुंबई डेस्क : ( रिजवान खान ) कोरोना वायरस ने चीन समेत दुनिया भर के कई देशों में न जाने कितने लोगों की जिंदगी को निगल लिया है । अब यह वायरस भारत में भी पैर पसारने लगा है । हालांकि अन्य देशों की तुलना में भारत में मौतें बेहद कम हुई हैं । इस वायरस को लेकर भारत सरकार भी पूरी तरह से सतर्क है । लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार ने जो कदम उठाये हैं वो बहुत ही सराहनीय है । लेकिन इन सबके बावजूद भी अगर आप सतर्कता नहीं बरतते हैं तो कहीं ना कहीं हम अपनी जिम्मेदारी को भूल रहे हैं । जिससे हमें और हमारे देश वासियों को नुकसान पहुंच सकता है । पूरे भारत में आप कहीं भी रहते हों सुरक्षा के लिहाज से मास्क जरूर पहनें । अब हम बात करेंगे मुंबई के कैब टैक्सी ड्राइवरों की जो कि बेहद लापरवाह नजर आ रहे हैं । बहुत ही कम ऐसे ड्राइवर हैं जो मास्क पहने हुए हैं । लेकिन ज्यादातर बगैर मास्क पहने ही गाड़ी चला रहे हैं । जबकि सबसे पहले ड्राइवरों को ही सावधानी बरतनी पडे़गी । क्योंकि इनका सामना हर तरह के लोगों से होता है । मरीजों से भी होता है, विदेशीयों से भी होता है, और परदेशियों से भी होता है । ड्राइवरों को संक्रमण में आने का ज्यादा खतरा बना रहता है । और ड्राइवरों से सवारियों को भी संक्रमित होने का खतरा रहता है । लेकिन इस मामले मे सरकार द्वारा पूरे देश में ड्राइवरों पर मास्क पहनने के लिए कोई सख्त आदेश नहीं दिया गया है । जबकि यह बड़ी लापरवाही है । प्रशासन को इस बात पर ध्यान देने की अवश्यकता है ।





