नौतनवा:छप्पर, खपरैल व टीनसेड के भवन शहरीय कर से होगें मुक्त- गुड्डू खान

नौतनवा:छप्पर, खपरैल व टीनसेड के भवन शहरीय कर से होगें मुक्त- गुड्डू खान

नौतनवा:छप्पर, खपरैल व टीनसेड के भवन शहरीय कर से होगें मुक्त- गुङ्डू खान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर पालिका परिक्षेत्र में निवास करने वाले गरीब परिवारों जिनके मकान छप्पर, खपरैल व छोटे टीनसेड के हो उनको शासन द्वारा निर्धारित कर से मुक्त रखा जाएगा।
उक्त बातें आज शनिवार को गुड्डू खान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नौतनवा ने इंडो नेपाल न्यूज़ को दूरभाष पर बताया कि नगर पालिका परिषद के सभासदों ने एक बैठक कर आज ऐतिहासिक फैसला लिया है।
श्री खान ने कहां कि सभासद गणो के साथ हुई बैठक में यह तय हुआ कि नौतनवा नगर पालिका परिक्षेत्र में निवास करने वाले गरीब परिवारों जिनके मकान छप्पर, खपरैल व छोटे टीनसेड के हो उनको शासन द्वारा निर्धारित कर से मुक्त रखा जाए साथ ही नगरीय क्षेत्र के समग्र निवासियों की भांति हर सुख सुविधा भी प्रदान किया जाए जिसके वो हकदार है।
बता दे कि शासन द्वारा लागू की गई नए कर निर्धारण व शासन की मन्सा को नौतनवा नगर क्षेत्र में क्रियान्वित करने के उद्देश्य से नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान के कैम्प कार्यालय पर आज पालिका के सम्मानित सभासद गणो की एक बैठक आहूत की गई जिसमें गृहकर व जलकर से सम्बन्धित शासन द्वारा पारित आदेशो के क्रियान्वयन पर गहनता के साथ विचार विमर्श किया गया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे