मिठौरा: पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ उदघाटन।

मिठौरा: पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ उदघाटन।

मिठौरा: पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ उदघाटन।मिठौरा: पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ उदघाटन।
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क:
मिठौरा के निर्मला इंटर कॉलेज में आज पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण का उदघाटन खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने किया ।
इस मौके पर निर्मला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य थामस ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित किया गया ।
इस मौके पर तिवारी ने कहां कि शिक्षक, शिक्षामित्र,अनुदेशको के निष्ठा की ट्रेनिंग 4 चरणों में संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग में जो भी कुछ सीखा जाता हैं उससे बच्चों का सर्वागीण विकास होगा। शिक्षा एक ऐसा गुण है जो हम लोग जीवनभर सीखा जाय तब भी पूरा नहीं हो सकता। प्रधानाचार्य थॉमस ने कहा कि जिस तरह से मोमबत्ती स्वयं जलकर दूसरे को प्रकाश देता है उसी तरह शिक्षक अपने ज्ञान के प्रकाश को विद्यालयों में बिखेरते है।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विद्यासागर पटेल ने अतिथियों का स्वागत कर सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती वंदना से शिक्षिका उर्मिला द्वारा प्रस्तुत कर किया गया ।
इस मौके पर एसआरपी रविंदर सिंह, दिलीप विश्वकर्मा, टीपी सिंह , संदीप प्रजापति, अश्वनी पटेल , सर्वेश शर्मा, संतोष मिश्रा, अविनाश मिश्रा, राकेश गुप्ता, मनोज यादव ,प्रेम किशन, राजेश निषाद, अजय श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, अशोक कुमार, वेदमति, मालती देवी, तारा वर्मा, राजेश्वरी, साधुरी देवी रंजना सहित तमाम शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे