दो मार्च से शुरू होगा सघन मिशन इंद्र धनुष-2 अभियान–डिप्टी सीएमओ
दो मार्च से शुरू होगा सघन मिशन इंद्र धनुष-2 अभियान–डिप्टी सीएमओ
आईएन न्यूज महराजगंज डेस्क:
सघन मिशन इंद्र धनुष-2 अभियान का चौथा चरण आगामी दो मार्च 2020 से शुरू होगा। इस अभियान में 3190 बच्चों तथा 681गर्भवती को टीका लगेगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी/ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आईए अंसारी ने कहा कि चार चरणों में चलने वाला सघन मिशन इंद्र धनुष-दो अभियान का तीन चरण समाप्त गया है। अब चौथे चरण का अभियान दो से 12 मार्च के बीच चलेगा। टीकाकरण का कार्य कुल करीब 600 सत्रों में होगा।
यह अभियान भी पांच ब्लाकों बृजमनगंज, धानी, नौतनवा, सिसवा तथा लक्ष्मीपुर में चलेगा। इसके लिए आशा, आंगनबाङी व एएनएम (ट्रिपल ए) की 125 टीमें लगाई गई हैं। अभियान के तहत 0-2 साल के बच्चों तथा गर्भवती का टीकाकरण कराया जाएगा।अभियान एक-एक सप्ताह तक( बुधवार, शनिवार व रविवार को छोड़कर)चलेगा। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से निर्देश है कि कम से कम 90 फीसद बच्चों व गर्भवती का टीकाकरण हो जाए।
——
फिर धर्मगुरूओं का लेंगे सहयोग
टीकाकरण अधिकारी ने कहा पांचों ब्लाकों में अभी कुछ ऐसे परिवार चिन्हित हैं जो टीकाकरण कराने में प्रतिरोध करते हैं। पिछले अभियान में धर्मगुरूओं से सहयोग लेकर चिन्हित बच्चों में से कुछ बच्चों का टीकाकरण करा दिया गया, मगर अभी भी करीब 382 परिवार टीकाकरण का विरोध कर रहे हैं। जिन्हें समझाने के लिए इस अभियान में भी धर्म गुरूओं का सहयोग लिया जाएगा।
——
मौलवी व एमओआईसी के समझाने पर माने आरिफ व नावेद
महराजगंज। नौतनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत कोहरगड्डी निवासी आरिफ और ग्राम निपनिया निवासी नावेद अपने बच्चों को टीकाकरण नहीं करा रहे थे।
मगर जब नौतनवा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अमित गौतम तथा मौलवी अजीजुर्रहमान ने आरिफ व नावेद को समझाया तो वे मान गए। अपने बच्चों को टीका लगवाया।
29 फरवरी 2020 महाराजगंज उत्तर प्रदेश





