हियुवा ने खोला मोर्चा उच्चाधिकारियों को सौपेगें तस्करो की सूची।
हियुवा ने खोला मोर्चा उच्चाधिकारियों को सौपेगें तस्करो की सूची।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करों तथा समाज विरोधी तत्वों के बढ़ते गतिविधियों के मद्देनजर सरहद के रखवाले के रूप में हिंदू युवा वाहिनी कमाल संभालने का संकल्प लिया है।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की बैठक आज शनिवार को नौतनवा स्थित संगठन कार्यालय पर एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश साहनी ने की। बैठक में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे के साथ घटी घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की।
बैठक मैं उपस्थित तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश साहनी ने कहा कि पूरे प्रकरण की जानकारे संगठन के जिला प्रभारी व विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष शेष विजय सिंह व जिला संयोजक सतीश सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल को दे दी गई है । उक्त प्रकरण में दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी खिलाफ कार्यवाही की मांग किया गया।
श्री सहानी ने कहां कि भारत और नेपाल की सीमा से सटे नौतनवा और सोनौली थाना क्षेत्र के गांव सुंडी बैरीयहवा, हरदीडाली, खनुवा, बरगदही, शेख फरेंदा , केवटलिया आदि गांवों में रहकर
समाज विरोधी तत्वों को सहयोग करने वाले तस्करों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करने का निर्णय लिया और उक्त सूची को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक महाराजगंज, एसएसबी कमांडेंट तथा कस्टम के उच्च अधिकारियों को सौंपकर तस्करों के खिलाफ एक मुहिम चलाकर कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
बैठक में मुख्य रुप से महेंद्र भारती, राधेश्याम गुप्ता, अर्जुन वरुण, राधेश्याम यादव, राम प्यारे यादव, कन्हैया यादव, उमेश सहानी, अवधेश चौबे, शैलेंद्र यादव, शैलेश, राकेश पटेल, रामपत भारती, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





