परसामलिक: छापेमारी में जंगल की बेशकीमती लकड़ियां बरामद।
परसामलिक: छापेमारी में जंगल की बेशकीमती लकड़ियां बरामद।
आईएन न्यूज़ परसामलिक डेक्स:
परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिया मशर्की की और पिपरवास में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने दो संदिग्ध घरों पर छापेमारी कर बड़ी संख्या में जंगल की अवैध बेशकीमती लकड़िया बरामद किए जाने की खबर है।
खबरों के मुताबिक सोमवार को वन विभाग के एसडीओ लक्ष्मीपुर को सूचना मिली की परसामलिक क्षेत्र के सिरसिया मसरकी उर्फ पिपरवास में दो व्यक्तियों के घर वन विभाग से चुराकर लाई गई बेशकीमती लकड़ियां छिपाकर रखी गई है।
उक्त सूचना पर एसडीओ ने पुलिस को साथ लेकर दोनों घरों पर छापेमारी कर बड़ी संख्या में बेशकीमती लकड़ियां बरामद कर लिए जाने की खबर है।
हालांकि इस संबंध में अभी किसी जिम्मेदार अधिकारी का पक्ष नहीं मिल पाया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश








































