नकली खोए की तलाश में नौतनवा, सोनौली में छापेमारी

नकली खोए की तलाश में नौतनवा, सोनौली में छापेमारी

नकली खोए की तलाश में नौतनवा, सोनौली में छापेमारी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा से सटे व्यापारिक महत्व का कस्बा नौतनवा और सोनौली में एसडीएम नौतनवा द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ मिष्ठानो की दुकान पर खोवा की तलाश में धुआंधार छापेमारी की जा रही है। अब तक तीन दुकानों पर छापेमारी कर खोए का सैंपल लिया गया।
खबरों के मुताबिक सोमवार की दोपहर को नौतनवा कस्बे के बनैलिया मंदिर चौराहे पर स्थित एक मिष्ठान की दुकान पर छापेमारी कर खोवा बरामद कर उसका सैंपल लिया गया।
इसी तरह सोनौली कस्बे में छापेमारी की कार्रवाई की गई और खोए का सैंपल लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा परीक्षण के लिए भेजा गया।
इस संबंध में एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह ने बताया कि होली के मद्देनजर नकली खोए को लेकर मिष्ठान की दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे