करोड़ो रूपए के हेरोइन के साथ एक महिला समेत चार गिरफ्तार-
सोनौली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ जाइलो कार बरामद—
आई एन न्यज सोनौली डेस्क / महराजगंज
भारत नेपाल सरहद सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैलाश नगर टोले पर एक जाइलो कार की घेराबंदी कर करोड़ो रुपए के मूल्य का मादक पदार्थ हेरोइन तथा भारतीय एवं नेपाली मुद्रा के साथ एक महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बुधवार की शाम को सोनौली कोतवाल टी पी श्रीवास्तव चौकी प्रभारी सोनौली राजप्रकाश सिंह एस आई शरद भारती सिपाही गिरजाशंकर यादव प्रमोद यादव सुरेंद्र को साथ लेकर मुखबीर की सूचना पर कैलाशनगर टोले पर घेराबंदी कर एक जाइलो की जांच किया तो उसमें एक किलो 510 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। जांच में पुलिस को 37670 भारतीय 59340 नेपाली मुद्रा बरामद कर वाहन में बैठे एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नौतनवां लच्छी राम यादव ने बताया कि एक महिला समेत 4 लोगों को हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। जिनके नाम संगीता उर्फ काली उम्र 40 वर्ष मोहम्मद शाहिद उम्र 40 वर्ष रामेन्द्र त्रिपाठी उम्र 35 वर्ष महेश लोध उम्र 22 वर्ष है। यह सभी कैलाश नगर निवासी है। यह सभी तस्कर जाइलो कार में बैठकर बॉर्डर पर हेरोइन की बड़ी खेप डिलेवरी देने जा रहे थे। किन्तु पुलिस की सक्रियता से धर लिए गए। बरामद हेरोइन की कीमत करोड़ो रूपए में आंकी गई है।
स्मरण रहे की भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर की हेरोइन की यह सबसे बडी बरामदगी है। उ०प्र०





