भारत और नेपाल का सदियो पुराना अटूट रिस्ता है — इस्तियाक खान
भारत के 68 वे गणतंत्र दिवस पर नेपाल मे मैत्री संघ द्वारा आयोजित भारत नेपाल मैत्री विषयक गोष्ठी सम्पन्न —
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महराजगंज भारत और नेपाल का सदियो पुराना अटूट रिस्ता है चाहे वह सीता और राम से जुड़ा हो या फ़िर भगवान पशुपतिनाथ से । भारत नेपाल के सम्वंधो मे कोई खरास पैदा नही कर सकता है । हम सबको जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है ।
उक्त बाते गुरुवार को नेपाल भारत मैत्री संघ उपशाखा बेलहिया नेपाल के एक होटल के सभागार मे आयोजित मित्र राष्ट्र भारत के 68 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित नेपाल भारत मैत्री विषयक गोष्ठी के प्रमुख अतिथि सविधान सभा के सभासद इस्तियाक खान ने कही ।
गोष्ठी मे विस्तार से मुरारी लाल अग्रवाल उमापति न्योपाने विजय रौनियार कैप्टन डम्वर बहादुर गुरुगं मनोज राना डा० शात्त शर्मा रामानन्द रौनियार शिव प्रसाद अग्रहरी ने नेपाल भारत के सम्बधो पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल भारत मैत्री संघ उप शाखा बेलहिया के अध्यक्ष श्री चन्द गुप्ता ने किया । जब कि अतिथियो का स्वागत संघ के वरिष्ट उपाअध्यक्ष देवेन्द्र सिह राठौर ने किया । गोष्ठी का संचालन गंगा राम पराजुली ने किया ।
गोष्ठी के पहले सोनौली बार्डर पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया गया। भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियो का मुह मीठा करवाया गया ।
कार्यक्रम मे मुख्य रुप से एके बेदिल खान दुर्गा ब० क्षेत्री माधव शर्मा राजू गुप्ता विकाश गोयल चन्द्रिका मणि त्रिपाठी एजाज वारिश डेवा यादव आबिद रवान पशुपति कान्दू सुरेन्द्र क्षेत्री राधिका गुप्ता संन्धया क्षेत्री अम्बिका गुरूगं रहे । गोष्ठी का का उदघाटन मुख्य अतिधि ने दीप प्रज्वलित कर किया ।



