सोनौली बार्डर पर चर्चाओं का बाजार गर्म, क्या बॉर्डर सील हो जाएगा?
सोनौली बार्डर पर चर्चाओं का बाजार गर्म, क्या बॉर्डर सील हो जाएगा?
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
कोरोना संक्रमण को लेकर भारत सरकार ने विदेशियों के आवागमन के संबंध में नए दिशा निर्देश जारी किए जाने से सरहद के दोनों पार चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। लोगों में चर्चा रहा कि क्या बॉर्डर सील हो जाएगा ?
निर्देश के मुताबिक 13 मार्च की रात्रि 12 बजे से भारत में प्रवेश करने वाले विदेशी नागरिकों का वीजा निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन 15 अप्रैल तक जारी रहेगा।
गुरुवार को सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल की यात्रा पर गए विदेशियों को आव्रजन अधिकारियों ने जब यह जानकारी दी तो उनमें अफरा-तफरी मच गई। और नेपाली सीमा में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया । दोपहर बाद से ही पत्रकारों के फोन की घंटियां बजती रही। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का फोन आता रहा और बार-बार पूछते रहे क्या बॉर्डर सील हो जाएगा?
हालां कि सरकार के नये आदेश के कारण विदेशियो के कई जत्थे के यात्रीयो ने तो पहले से निर्धारित समय-सारणी में परिवर्तन करने में जुट गए। दर्जनों यात्रियों ने पोखरा व काठमांडू जाने की बजाए लुंबिनी दर्शन कर वापस आने की योजना बना ली। वहीं कुछ यात्री नेपाल से हवाई मार्ग द्वारा अपने देश वापस जाने की योजना बनाते मिले।
गुरुवार की दोपहर तक 202 विदेशी नागरिक नेपाल गए। जिसमें 113 श्रीलंका, 57 म्यांमार, 23 थाईलैंड , एक फ्रांस, एक स्पेन, एक आस्ट्रेलिया, दो नीदरलैंड व पांच रूस के नागरिक थे। श्रीलंका, म्यांमार व थाईलैंड के कई यात्रियों को पोखरा व काठमांडू भी जाना था। लेकिन उन्होंने अपनी यात्रा को सीमित कर दिया। इसी तरह स्पेन की एक महिला भी वीजा निलंबन के आदेश से परेशान रही। जिला अधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने कहा कि भारत सरकार की गाइड लाइन प्राप्त हुई है। 13 मार्च की रात्रि 12 बजे के बाद भारत में प्रवेश करने वाले सभी विदेशी पर्यटकों का वीजा निलंबित कर दिया गया है।





