कोरोना से बचने का है सहज उपाय– स्वामी अखिलेश्वरानंद
कोरोना से बचने का है सहज उपाय– स्वामी अखिलेश्वरानंद
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सतर्क और सावधान रहें तो कोरोना आपको छू नहीं सकता है। कोरोना वायरस ने समूची दुनिया को अपने मकड़जाल में फांस लिया है जो कि एक गंभीर विषय है। इससे समूचे विश्व में भय का वातावरण व्याप्त है। किन्तु अब आपको कोरोना से सावधान रहने की जरूरत है डरने की नहीं है।
उक्त बातें आज सोमवार को सोनौली सन्यास आश्रम के महंत स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज ने पत्रकारों बातचीत में कहा कि भारत में कोरोना के कुल 107 मरीज पाए गए जिसमे 10 उपचार के बाद ठीक भी हो चुके हैं । अन्य की चिकित्सा इत्यादि युद्ध स्तर पर जारी है। जहां एक तरफ जयपुर के एक अस्पताल में ब्रिटेन की एक दंपत्ति के सेहत में सुधार बदस्तूर जारी है,वहीं दूसरी ओर आगरा के ही चार संक्रमित रोगी शनिवार को स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए जो कारोबारी परिवार से हैं। आगरा में सर्वप्रथम संक्रमण की पहचान इंही लोगो में हुई थी।
स्वामी जी ने यह भी कहां कि अब कोरोना से ज्यादा भयभीत होने की जरुरत नहीं है । एक उपाय के द्वारा अब इस भयंकर बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता हैं । इसमें कोई संदेह नहीं है कि यदि आप आप प्रतिदिन बासी मुंह हरसिंगार के पौधे की पत्र, पुष्प, श्यामा तुलसी, अजवाइन, काली मिर्च, पिसी हल्दी, लौंग तथा एक चुटकी नमक बराबर मात्रा में मिलाकर उसका काढा बनाकर पीते हैं तो इस बीमारी के संक्रमण से आप कदापि ग्रसित नहीं होंगे। अफवाहों पर ध्यान न दें सतर्क रहें सावधान रहें । सनसनी ना फैलाएं और ना ही दूसरों को ऐसा करने दें ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





