315 बोर के देशी तमंचा और दो जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार –
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महराजगंज स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के श्यामकांट गाव के पास गस्त के दौरान पुलिस ने एक युवक के पास एक देशी तमंचा 315 बोर तथा दो जिन्दा कारतूस बरामद कर उसे गिरफतार कर लिया।
शुक्रवार की सुवह चौकी प्रभारी सोनौली राज प्रकाश सिह गस्त के दौरान टीवीयस बाइक नम्बर यूपी०56एन3613 से एक युवक नेपाल के अवैध मार्ग से जैसे ही भारत मे प्रवेश किया पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा । जिस पर पुलिस के लोगो ने उसे दौड़ाकर कर पकड़ लिया और उसकी तलासी लिया तो कमर मे छिपा कर रखा गया एक अदद देशी तमंचा तथा दो अदद 315 बोर जिन्दा कारतूस बरामद कर उसे गिरफतार कर लिया। इस सम्बंध मे कोतवाल सोनौली टी०पी० श्रीवास्तव ने बताया कि पकडा गया युवक दीपक लोध पुत्र हीरालाल लोध स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पोखर भिन्डा के टोला बनरहवा निवासी है । धारा 3/25 आर्मस मे चलान कर दिया गया है ।





