सीमावर्ती फसलों पर टिड्डियों का हमला, किसान परेशान

सीमावर्ती फसलों पर टिड्डियों का हमला, किसान परेशान

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:

सीमावर्ती क्षेत्रों के फसलों पर टिड्डियों के हमले से किसान खासा परेशान हैं। टिड्डियां खास कर हरे आम के पेड़, धान की नर्सरी  सहित अन्य हरे फसलो पर अटैक करते हुए उसे नुकसान पहुंचा रही है।

टिड्डियों के हमले की शिकायत किसान अमरनाथ पांडे ने कृषि विभाग के अधिकारियों से किए जिस पर कृषि विभाग नौतनवा के दो कर्मचारी सीमावर्ती क्षेत्र के महुआ गांव में पहुंचकर स्थित की जानकारी ली और खेत में पहुंचे और गहन जांच कर टिड्डियो को देखा ।

इस संबंध में ओम प्रकाश कृषि रक्षा प्रवेक्षक नौतनवा तथा सहायक विकास अधिकारी कृषि सुनील पासवान ने बताया कि  यह टिड्डिया स्थानीय स्तर की है यह धान की  नर्सरी, आम के पौधे, हरे पेड़ की के पत्तों को काटकर नुकसान पहुंचाते हैं। इस तरह की टिड्डियों को ग्रास हॉपर कहां जाता है।

इस तरह की टिड्डिया इस समय सीमावर्ती क्षेत्रों में देखने को मिल रही है। इन्हें भगाने के लिए एक विशेष तरह का घोल का उपयोग किया जा सकता है।

महराजगंज उ०प्र०


Translate »