भारतीय नागरिकता हथियाने का गोरखधंधे के तार नौतनवा से जुड़े
भारतीय नागरिकता हथियाने का गोरखधंधे के तार नौतनवा से जुड़े
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
भारत नेपाल सीमा पर इन दिनों फर्जी दस्तावेज तैयार करने का गोरखधंधा चल रहा है ।फर्जी दस्तावेज के आधार पर नेपाली नागरिक भी भारतीय नागरिकता तो हथिया ही ले रहे हैं ,साथ ही साथ किसी मालदार परिवार को झांसे में फंसा कर उनका पुत्र और पति भी बन जा रहे हैं। फिर इसके बाद वे उनकी संपत्तियों पर अपना मालिकाना हक जताने लग रहे हैं। ऐसा ही मामला पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में खूब सुर्खियों में है। जांच पड़ताल में जो बातें खुलकर सामने आई हैं उससे इस गोरखधंधे के तार पूरी तरह नौतनवा से जुड़े हुए हैं ।यहीं पर कुछ स्थानों पर फर्जी आधार कार्ड बनाने का सेंटर भी संचालित किया जा रहा है।
पुरंदरपुर क्षेत्र के वन ग्राम अचलगढ़ निवासी गोरख ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि नेपाल के रहने वाले युवक अनिल ने पत्नी उर्मिला के झांसे में फर्जी दस्तावेज के सहारे बेटा बन गया। पुत्र का दर्जा मिलते ही उसने आधार कार्ड व निर्वाचन कार्ड बनाकर लक्ष्मीपुर के बैंक में खाता खोलवा लिया और लेने देन करता रहा। जिसमें युवक का सहयोग उर्मिला ने भी किया है। राजस्थान से जब गोरखपुर पहुंचे तो उन्हें फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। पीड़ित ने नेपाली युवक का आधार व निर्वाचन कार्ड निरस्त कराने की मांग की है। शिकायत के बाद पुरंदरपुर पुलिस ने आरोपित अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ शाह मोहम्मद ने बताया कि विवेचना में सच्चाई सामने आ जाएगी।
भारतीय नागरिकता हासिल करने का यह पहला मामला नहीं है। बीते वर्ष निचलौल के झुलनीपुर नहर के पास से पुलिस ने एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया था। उसके पास से नेपाली व भारतीय नागरिकता की पुष्टि हुई थी। जांच में पता चला कि मनोज ने ठूठीबारी क्षेत्र के नौनिया निवासी अपने फूफा को पिता बनाकर पासपोर्ट हासिल कर लिया था।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





