साखू,के बोटा सहित दो गिरफ्तार
साखू के बोटा सहित दो गिरफ्तार
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
लक्ष्मीपुर रेंज अंतर्गत विभिन्न बीटों से जंगली लकड़ियों का कटान थम नहीं रहा है। वन माफिया जंगल की कीमती लकड़ियों साखू और सागौन को काटकर उसे गंतव्य स्थानों पर भेज रहे हैं। यदा-कदा पुलिस को भनक लग जाती है तो माल सहित मुलजिम को गिरफ्तार कर लेती है।
पुरंदरपुर पुलिस ने शुक्रवार को तड़के चंदनपुर- रानीपुर मार्ग पर जरिए मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। वहां टैंपू से पर लादकर लाया जाए रहे साखू की लकड़ी सहित दो को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार व्यक्ति पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी दुर्विजय पुत्र छेदी एवं रबीउल्लाह पुत्र शामिल है ।
पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों को कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गई है।


