सोनौली नगर पंचायत के मनोनीत सभासदो ने ली शपथ

सोनौली नगर पंचायत के मनोनीत सभासदो ने ली शपथ

सोनौली नगर पंचायत के मनोनीत सभासदो ने ली शपथ।

नगर के विकास में योगदान दें मनोनीत सभासद—सुधीर त्रिपाठी

सोनौली नगर पंचायत के मनोनीत सभासदो ने ली शपथआई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नगर पंचायत के विकास में सबकी भागीदारी होनी चाहिए। मनोनीत सभासद भी इसी कड़ी में आते हैं, इसलिए सभी को नगर के विकास में अपेक्षित सहयोग करना चाहिए।
शुक्रवार को नौतनवा तहसील के
सभागार में मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण के दौरान यह बात पंचायतध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने कही। उन्होंने यह भी कहां कि नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डों को बिजली युक्त और कीचड़ मुक्त किया जा रहा है। नगर पंचायत के विकास के इस अभियान में निर्वाचित सभासदों के अलावा नगर के कई जागरूक नागरिकों का भी सहयोग है। मनोनीत सभासदों को भी विकास कार्यों में योगदान देना होगा, जिससे कि सोनौली नगर पंचायत का स्थान प्रदेश में अग्रणी हो।
इसके बाद शासन द्वारा मनोनीत सभासद राजकुमार गुप्ता, प्रेम सिंह, शांति जायसवाल को
एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास,वरिष्ठ नेता सुधीर त्रिपाठी, कामना त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली, भाजपा नेता समीर त्रिपाठी,बब्लू सिहं, अजय अग्रहरी सहित सोनौली के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे