अब प्रवासियों के भी आँगन तक पहुंचेगी पोषण की पोटली

अब प्रवासियों के भी आँगन तक पहुंचेगी पोषण की पोटली

अब प्रवासियों के भी आँगन तक पहुंचेगी पोषण की पोटली

प्रवासी, गर्भवती, धात्री महिलाओं और छह साल तक के बच्चों को भी मिलेगा पोषाहार

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: प्रवासियों को भी पोषण संबंधी संबंधित योजनाओं का लाभ मिलेगा पहुँचेगा। इसके लिए सभी प्रवासी, गर्भवती, धात्री महिलाओं और बच्चों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद लाभार्थियों में पोषाहार वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान जिले में काफी प्रवासी आये हैं।
इन प्रवासियों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जिस तरह से गर्भवती, धात्री महिलाओं एवं छह साल तक के चिन्हित बच्चों को पोषाहार वितरित किया जाता है। उसी प्रकार प्रवासी महिलाओं और बच्चों को भी पोषाहार वितरित किये जाने की व्यवस्था की जा रही है।
व्यवस्था के पहले क्रम में सभी प्रवासी गर्भवती, धात्री महिलाओं , सात मास से 3 वर्ष , 03 से 06 वर्ष के बच्चे तथा स्कूल छोड़ चुकी किशोरियों की सूची तैयार की किया जा रही है, ताकि सामान्य गर्भवती, धात्री महिलाओं और बच्चों की भांति प्रवासियों को भी पोषाहार का लाभ दिया जा सके।
——-
पोषाहार से तरह-तरह के व्यंजन बनाएं, तैयार कर करें सेवन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहनी चाहिए। इसके लिए सभी लाभार्थी आंगनबाड़ी केन्द्र से मिलने वाले मीठे एवं नमकीन पोषाहार से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर सेवन करें, ताकि सभी की प्रतिरोधक शक्ति (एम्यूनिटी पावर )बनी रहे। उन्होंने बताया कि पोषाहार का सेवन करने से कोरोना से बचाव का रास्ता और भी आसान हो जाएगा।
——-
बीते अप्रैल माह में लाभान्वित किए गए सामान्य लाभार्थी

-07 माह से 03 वर्ष के बच्चे- 1,51,394
-3 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चे- 96,794
-गर्भवती/ धात्री महिलाएं-54,024

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे