भारतीय पुलिस ने नेपाली नागरिक का किया दाह संस्कार, परिजन भागे

भारतीय पुलिस ने नेपाली नागरिक का किया दाह संस्कार, परिजन भागे

भारतीय पुलिस ने नेपाली नागरिक का किया दाह संस्कार, परिजन भागे।

पुलिस के मानवीय चेहरा की हो रही प्रशंसा,नेपाल सरकार का अपने नागरिक के प्रति देखने को मिला तिरस्कार।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क :
दो दिन पूर्व मुम्बई से लौटे नेपाली नागरिक सोनौली इंडिया गेट पर आया और अचानक तबियत खराब हुआ और मर गया।
नेपाल प्रशासन द्वारा बॉडी लेने से मना कर दिया गया और कोरोना टेस्ट करने की दुहाई दी जाती रही। जबकि परिवारजन बॉडी ले जाने को तैयार थे।
महराजगंज में कोरोना टेस्ट कराया गया, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर नेपाल का मूड बदल गया। अब वह बॉडी लेने से मना कर दिया । जबकि सभी विधिक कारवाही पूरी हो चुकी थी।
मृत शरीर का अंतिम संस्कार कौन करेगा? इसकी समस्या आ गयी । नेपाली नागरिक के परिजन भी अंतिम संस्कार के समय स्थल से हट गए। इस दौरान सोनौली पुलिस आगे आकर नेपाली नागरिक के मृत शरीर का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार कर दिया ।
पुलिस के सराहनीय कार्य को जिसने भी सुना सभी सभी प्रशंसा कर रहे हैं। महराजगंज पुलिस का विराट हृदय एवं अनुकरणीय मानवीय चेहरा है। जिसे सहज भुलाया नही जा सकता ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे