कोरोना संक्रमण: सोनौली बार्डर से 250 मीटर भारतीय सीमा कंटेनमेंट जोन घोषित
कोरोना संक्रमण:सोनौली बार्डर से 250 मीटर भारतीय सीमा कंटेनमेंट जोन घोषित।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के सोनौली बार्डर से कस्बे के रोडवेज डिपो तक आज से नियंत्रण क्षेत्र घोषित कर दिया गया है, जिसको लेकर पूरी तैयारी चल रही है। स्थानीय लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली ने बताया कि सोनौली बॉर्डर से लेकर रोडवेज बस डिपो तक करीब ढाई सौ मीटर तक लिंक रोड बंद कर दिया जाएगा। इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके लिए पूरी तैयारी किया जा रहा है ।
सड़क के पटरी पर रस्सी बांधकर उसे बंद कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं एक विशेष स्थान को पूरी तरह से घेरे में रखा जाएगा। हालांकि इसके पहले नगर पंचायत प्रशासन ने पूरे नगर को कई बार सेनीटाइज कराया है और पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
इस संबंध में जिला अधिकारी महाराजगंज डॉ उज्जवल कुमार के निर्देश पर एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह द्वारा जारी किये एक सूचना मे सोनौली को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है,और उसकी सारी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
सोनौली बॉर्डर अंतरराष्ट्रीय मार्ग से जुड़ा होने के कारण इसे बंद नहीं किया जा सकता मालवाहक ट्रकों का आवागमन जारी रहेगा।
बता दें कि 2 दिन पहले ही मुंबई से चलकर आए नेपाल जा रहा एक नेपाली श्रमिक का सोनौली कस्बे में मौत हो गई थी जिसका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया। जिसके कारण प्रशासन सोनौली नगर की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गई है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





