कार्यकर्ता सावधानी बरतें और लोगों को करें जागरूक — सांसद

कार्यकर्ता सावधानी बरतें और लोगों को करें जागरूक -- सांसद

कार्यकर्ता सावधानी बरतें और लोगों को करे जागरूक — सांसद

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क;
परिवार संपर्क अभियान के साथ-साथ कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ता सावधानी बरतें । कोरोना संक्रमण में सावधानी ही बचाव है। परिवार संपर्क अभियान के क्रम में जब भी गांव या मोहल्ले में जाएं तो हमेशा मुंह पर मास्क लगाएं तथा लोगों को भी मास्क लगाने के लिए जागरूक करें ।

उक्त बातें महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ने कही है ।
नौतनवा में स्थित डाक बंगले पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार संपर्क अभियान में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 6 साल के एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के 3 साल के कार्यकाल को जनता के बीच ले जाय तथा उनकी जन कल्याणकारी योजना से अवगत कराएं ।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नौतनवा विधानसभा समीर त्रिपाठी ने कहा कि परिवार संपर्क अभियान अंतिम दौर में है ऐसे में कार्यकर्ता जी जान से जुड़कर गांव गांव, गली गली ,मोहल्लों में जाकर एक- एक परिवार को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं एवं उपलब्धियों को अवगत कराएं। भाजपा सरकार ने जो जन कल्याणकारी कार्य किए हैं उसका पूरा विवरण क्षेत्रीय जनता के दिलों दिमाग पर छा जाए ऐसा कार्य करना होगा ।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि बबलू सिंह, जिला मंत्री प्रदीप सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य नन्हे सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय सिंह, नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरि, विष्णु देव चौरसिया, प्रेमनाथ सिंह ,राजू गुप्ता ,विजेंद्र श्रीवास्तव ,राजन वर्मा ,प्रवीण त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे