प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता–मधु पांडेय
प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता–मधु पांडेय
आई एन न्यूज महाराजगज डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीं सरकार ने अपने 5 वर्षो में कई ऐतिहासिक कार्य किये है। जिसे कोई भुला नहीं सकता है।
उक्त बातें आज भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु पांडेय ने नगर के वीर बहादुर नगर में लोगो को मास्क व मोदी जी के पत्र को सौपते हुए कही।
उन्होंने कहा कि वर्षो से लंबित राम मंदिर का मुद्दा हो ,मुस्लिम बहनों को सम्मान देने का कार्य तीन तलाक बिल लाया गया, देश के सैनिकों के अपमान का बदला एयर स्ट्राइक कर लिया , प्रवासी भारतीय जो विदेशों में रहते है जहां वह अल्पसंख्यक है उनको सम्मान देने के लिए 370, व 35 ए हमारी केंद्र की सरकार लाई तो विपक्ष ने इस बिल के खिलाफ लोगो को भड़काने का कार्य किया,देश को अस्थिर करने का कुचक्र रचा, किन्तु यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी डिगे नही। उन्होंने कहाकि महिलाओं के सम्मान व उत्थान के लिए अनेक कार्य किये व योजनाओं को लागू किया चाहे उज्ज्वला योजना हो, गरीब महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड की बात हो वही इस कोरोना संकट में प्रदेश की योगी सरकार ने गरीब महिलाओं के खाते में 500 कई आर्थिक मदद की। इस दौरान महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी साथ रही।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





