हत्या कर फेंकी गई 32 वर्षीय महिला का मिला अज्ञात शव पहुंची पुलिस

हत्या कर फेंकी गई 32 वर्षीय महिला का मिला अज्ञात शव पहुंची पुलिस

हत्या कर फेंकी गई 32 वर्षीय महिला का मिला अज्ञात शव पहुंची पुलिस।

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
परसामालिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिगिना गांव के दो सौ मीटर पूर्व दिशा की एक खेत में एक अज्ञात 32 वर्षीय विवाहिता महिला का शव मिलने से गांव में  सनसनी फैल गयी है। महिला के शरीर के कई स्थान चोटे लगी है। महिला की हत्या कर लाश फेंके जाने की संभावना व्यक्त की जा रही।
रविवार की सुबह करीब 10 बजे खेत की जोताई करने पहुंचे एक किशान की नजर जब शव पर पड़ी तो शोर मचाने लगा शोर सुनकर आस पास के लोगो की भीड़ इकठा हो गई और लोगो ने परसा मलिक पुलिस को  सूचना दी।
सूचना मिलते ही परसा मलिक थाना प्रभारी छोटेलाल ने अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर गहन जांच किया तो महिला के शरीर पर दो स्थानों पर हल्की चोटे दिखी है।
पुलिस ने लाश की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया, किंतु मृतक महिला का पहचान नहीं हो सका।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद लाश को पीएम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष परसा मलिक छोटेलाल ने बताया कि देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की गला दबाकर हत्या कर लाश कहीं से लाकर फेकी गई है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे