सावन मास में शिव भक्ति करने से सभी मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण– स्वामी अखिलेश्वरानंद

सावन मास में शिव भक्ति करने से सभी मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण-- स्वामी अखिलेश्वरानंद

सावन मास में शिव भक्ति करने से सभी मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण– स्वामी अखिलेश्वरानंद
इस बार सावन में रहेंगे पांच सोमवार

आई एन न्यूज सोनोैली डेस्क:
सावन मास महादेव का आशीर्वाद पाने का मास है। इन दिनों में शिव आराधना करने से कष्टों का नाश होता है और शिवभक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
उक्त बाते आज भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर स्थित सोनौली संयास आश्रम में स्थापित भगवान सोनेलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के बाद स्वामी अखिलेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहीं।
उन्होंने कहां कि भगवान भोलेनाथ के भक्त सावन के महीने मॆं उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत, आराधना और पूजा-पाठ करते हैं। इस साल सावन मास में कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इन विशेष योग में शिव आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान महादेव से लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-संपत्ति का वरदान प्राप्त कर सकते हैं।
इस बार सावन मास का प्रारंभ 6 जुलाई सोमवार से हुआ है। और समापन 3 अगस्त सोमवार के दिन होगा। सावन मास का प्रारंभ उत्तराषाढ़ा नक्षत्र वैधृति योग, कौलव करण औऱ प्रतिपदा तिथि में हुआ। इस दिन बृहस्पति धनु राशि में और चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। इसलिए इस सोमवार को शिव पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होगी। इस दिन शिव के साथ भगवान विष्णु की पूजा से भी विशेष फल की प्राप्ति होगी। इस साल सावन मास 29 दिनों का रहेगा। इस मास में पांच शिवप्रिय सोमवार और 25 से ज्यादा विशेष योग रहेंगे।
इस बार सावन मास में 11 सर्वार्थसिद्धि, 3 अमृतसिद्धि और 12 दिन के रवियोग बन रहे हैं। इस बार सावन सोमवार जुलाई मास में 6, 13, 20 और 27 को और 3 अगस्त को है। इसके अलावा 10 जुलाई को मोनी पंचमी, 14 जुलाई को मंगला गौरी व्रत, 16 जुलाई को एकादशी, 18 जुलाई को प्रदोष, 20 जुलाई को हरियाली अमावस्या, सोमवती अमावस्या, 23 जुलाई को हरियाली तीज, 25 जुलाई को नागपंचमी और 3 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस बार शिवालयों की बजाय घर पर ही शिव अनुष्ठान कर पूजा का फल प्राप्त किया जा सकता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे