पाेर्टल द्वारा प्रसारित कोरोना की खबर से लोगों मे आक्रोश

पाेर्टल द्वारा प्रसारित कोरोना की खबर से लोगों मे आक्रोश

पाेर्टल द्वारा प्रसारित कोरोना की खबर से लोगों मे आक्रोश

अफवाह फैलाना समाज विरोधी- सुधीर त्रिपाठी

सोनौली में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के एक कार्यक्रम के प्रति एक पोर्टल द्वारा मंगलवार को कोरोना से जोड़कर खबर एवं फाेटो प्रसारित करने पर लोगो मे काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह उक्त खबर से काफी आहत हुए हैं ।उन्होंने कहा है कि सनसनी फैलाने वाले ऐसे गैर जिम्मेदार न्यूज पोर्टल के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराएंगे।
इस खबर पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सनौली प्रतिनिधि ने कहा है कि कोरोना जैसे वैष्विक महामारी एवं संबेदनशील मुद्दे पर कुछ लोगों द्वारा झूठी अफवाह फैलाकर समाज में जो दहशत, भय एवं खौफ पैदा किया जा रहा है। वह समाजविरोधी गतिविधि के साथ ही साथ एक दंडनीय अपराध भी है। उनके इस कुकृत्य से समाज में डर एवं खौफ के साथ ही साथ कई परिवार सदमें में है। ऐसे गैर जिम्मेदार के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। बिना किसी लक्षण एवं जांच के किसी के बारे में इस तरह की अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है।ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कल कराई जाएगी।

पाेर्टल द्वारा प्रसारित कोरोना की खबर से लोगों मे आक्रोशमहाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे