पांच अगस्त हिंदू समाज के लिए गौरव का दिन होगा– नरसिंह पांडे

पांच अगस्त हिंदू समाज के लिए गौरव का दिन होगा-- नरसिंह पांडे

पांच अगस्त हिंदू समाज के लिए गौरव का दिन होगा– नरसिंह पांडे

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
5 अगस्त को अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास किया जाएगा जो हिंदू समाज के लिए गौरव का क्षण होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज के दिशा निर्देश पर महाराजगंज के समस्त मठ मंदिरों पर अखंड रामायण का पाठ तथा भजन कीर्तन और दीप प्रज्वलन का कमान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता महाराजगंज में संभालेंगे।
उक्त बाते आज मंगलवार को नौतनवा स्थित हिंदू युवा वाहिनी कार्यालय पर हियुवा के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे ने पत्रकारों से कहां कि शिलान्यास के पूर्व पूज्य महाराज जी के दिशा निर्देश पर महाराजगंज के समस्त मंदिरों पर अखंड रामायण का पाठ तथा भजन कीर्तन भी होगा किसके लिए हिंदू युवा वाहिनी का प्रत्येक कार्यकर्ता जिले ब्लॉक व न्याय पंचायत तथा ग्राम सभा स्तर पर प्रत्येक मंदिरों में वहां के पुजारी व धर्माचार्य से संपर्क कर अखंड रामायण का पाठ कराना सुनिश्चित करेंगे।
हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी शेष विजय सिंह तथा हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्षनरसिंह पांडे ने जनपद वासियों से अपने अपने घरों पर दीप जलाने तथा मंदिरों पर अखंड रामायण का पाठ व भजन कीर्तन करने का आह्वान किया है। जिससे दीपावली की तरह पूरा देश जग मगा उठे और आप सभी इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बने, यह क्षण उन श्री राम भक्तों के लिए भी सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने कार सेवा में भाग लेते हुए अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
श्री पांडे ने अभी कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम पर केवल भारत ही नहीं अपितु देश विदेश में रह रहे हिंदू समाज तथा पूज्य साधु संतों की निगाह टिकी हुई है। यह सौभाग्य साली दिन हिंदू समाज तथा पूज्य साधु-संतों के लंबे संघर्ष के बाद आया है ।
मंदिर आंदोलन मे गोरक्ष पीठ के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज तथा ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज का विशेष योगदान था। उन लोगों का यह सपना था कि श्री राम जन्मभूमि पर भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो उन लोगों का यह सपना 5 अगस्त को पूरा होने जा रहा है । प्रधानमंत्री मोदी जी एवं गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर तथा उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज सहित तमाम पूज्य साधु संत इसके साक्षी बनेंगे। यह हम सब लोगों के लिए गौरवशाली क्षण होगा, गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने शिलान्यास के पूर्व सभी मंदिरों पर अखंड रामायण का पाठ करने तथा भजन कीर्तन के लिए आह्वान किया है ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे