कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुप्रसिद्ध लेहड़ा मंदिर सील
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुप्रसिद्ध लेहड़ा मंदिर सील
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क:
महाराजगंज जनपद के सुप्रसिद्ध मंदिर माता लेहड़ा मंदिर में भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दिया है। मंदिर से जुड़े पांच लोगों के कोरोना पॉजीटिव मिलने से मंदिर को सील कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने और भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने आज दोपहर को लेहड़ा मंदिर को सील कर दिया है। मंदिर के अचानक सील होने से मां के दर्शन के लिये पहुंचे कई भक्तों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
बता दे कि फरेंदा क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार को स्टार हास्पिटल आनंदनगर में कुछ लोगों की कोरोना की जांच की गई। जिसमें 13 लोग पाजिटिव पाए गएथे उनमें मंदिर से संबंधित तीन लोग भी शामिल थे।
प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए मंगलवार को मंदिर को सील कर दिया और वहां हर तरह की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया।
उपजिलाधिकारी फरेंदा राजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि मंदिर प्रबंध समिति से बातचीत कर मंदिर को सील कर दिया गया है। जिससे इस भयानक संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





