सोनौली: कोटेदार के परिवार की हुई कोरोना जांच, रिपोर्ट नेगेटिव

सोनौली: कोटेदार के परिवार की हुई कोरोना जांच, रिपोर्ट नेगेटिव

सोनौली: कोटेदार के परिवार की हुई कोरोना जांच, रिपोर्ट नेगेटिव

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली कस्वे के स्वर्गीय श्यामबिहारी जिनके नाम से सरकारी सस्ते गल्ले की सोनौली की दुकान है। उनके एक रिश्तेदार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे सोनौली में चर्चा का विषय बना हुआ था।
लोगों का मानना है कि सोनौली के अधिकांश लोग कोटेदार की संपर्क में थे।
आज मंगलवार को सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि के विशेष निवेदन पर कोटेदार परिवार के सभी पांच सदस्यों ने नगर पंचायत के एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर जाकर उन्होंने अपना कोरोना परीक्षण कराया। जिसमें सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है।
इस संबंध में रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव है। इस खबर से सोनौली नगर के लोगों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि अभी तक सुनौली नगर में कुरौना ने दस्तक नहीं दिया है सभी लोग पूरी सतर्कता से साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर ही निकल रहे हैं जिसके कारण यह बचाव हो सका है।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे