वाटसअप वायरल का सच —) तो क्या इतना बड़ा गुंडा है मंत्री राधेश्याम सिंह- कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र में दहशत का बना पर्याय – कई धमकी भरे आडियो हो चुके हैं वायरल — आईएन न्यूज ब्यूरो : कुशीनगर

वाटसअप वायरल का सच ---) तो क्या इतना बड़ा गुंडा है मंत्री राधेश्याम सिंह- कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र में दहशत का बना पर्याय - कई धमकी भरे आडियो हो चुके हैं वायरल -- आईएन न्यूज ब्यूरो : कुशीनगर

(वाटसअप वायरल का सच —)

तो क्या इतना बड़ा गुंडा है मंत्री राधेश्याम सिंह- कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र में दहशत का बना पर्याय – कई धमकी भरे आडियो हो चुके हैं वायरल —

आईएन न्यूज ब्यूरो : कुशीनगर

कुशीनगर जिले में एक मंत्री किस तरह दहशत का पर्याय बना हुआ है। यह पिछले दिनों वायरल हुये आडियो क्लिपों को सुनकर समझा जा सकता है। चाहे वो प्रशासनिक अधिकारी को गाली देकर कमरे में बंद कर मारने की धमकी हो या फिर किसी पत्रकार को उसके कार्यालय समेत जिंदा जला देने की धमकी। हाटा क्षेत्र का यह मंत्री राधेश्याम सिंह आये दिन अपने माफिया गिरी को लेकर चर्चा में रहता है। उसकी करतूत को लेकर पिछड़े वर्ष प्रशासनिक अधिकारियों और पटेल समाज ने भी मोर्चा खोला और मंत्री पर कार्यवाही की मांग की। मगर न तो प्रदेश के आलाधिकारियों ने कुछ सुना और न ही सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कान नर जूं रेंगी। यहां बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि  ,,,क्या मंत्री राधेश्याम सिंह इतना बड़ा गुंडा हो गया है? जिसे न तो प्रशासन से डर है और न ही शासन से कोई फिक्र। एक तरफ जहां सपा प्रदेश में गुंडागर्दी व अपराध पर लगाम न होने पर सफाई देती है। और कहती है उन्हें विरोधी दल बदनाम करते हैं। तो फिर राधेश्याम सिंह जैसे लोग क्या कर रहें है। एक पत्रकार को कार्यालय समेत जिंदा जलाने की धमकी से पूरे मंडल क्षेत्र के पत्रकारों में आक्रोश है, तमाम पत्रकारिता क्षेत्र के संगठन आंदोलन के मूड में हैं। और चेतावनी दी है कि सिद्ध करेंगे कि कितना बड़ा गुंडा है मंत्री राधेश्याम सिंह,,,,।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे