फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले को भेजा गया जेल

फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले को भेजा गया जेल

फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले को भेजा गया जेल

आई एन न्यूज, इटवा(सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कमदा लालपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र लालमन को इटवा पुलिस ने फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार कमदा लालपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र लालमन गौड़ ने समुदाय विशेष के ऊपर धर्म से संबंधित अमर्यादित टिप्पड़ी कर शोसल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिस पर कुछ स्थानीय लोगो ने एतराज जताते हुये स्थानीय पुलिस से कार्यवाही की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुये धार्मिक भावना को आहत पहंचाने के आरोप में इटवा पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि आरोपी ने समुदाय विशेष की टिप्पड़ी की थी। जिससे एक वर्ग की भावना आहत हो रही है। चुनाव का समय भी है। जिसे ध्यान में रखते हुये आरोपी के खिलाफ अपराध सं0 813 / 2017 धारा 291 भा0 द0 वि0 की 66 आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे