हियुवा ने मनाया ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ एवं महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि तिथि

हियुवा ने मनाया ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ एवं महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि तिथि

हियुवा ने मनाया ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ एवं महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि तिथि

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नौतनवा स्थित संगठन कार्यालय पर युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज की 51 वी, तथा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 6 वी, पुण्यतिथि, दोनों महान संतों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आज रविवार को
मनाया ।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे ने कहा कि दोनों महान संत जनों का जीवन राष्ट्र व हिंदुत्व के लिए समर्पित था ।
सामाजिक समरसता को कायम रखने के लिए सह भोज पर विशेष बल दिया था। हिंदू समाज के अंदर व्याप्त भेदभाव की भावना को दूर करने के लिए युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज के शिष्य राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज ने, अपने शिष्यों के साथ बनारस के डोम राजा के घर, भोजन किया था।
समाज में व्याप्त अशिक्षा को दूर करने के लिए युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का गठन कर दर्जनों शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की थी जिसको बाद में उनके परम शिष्य राष्ट्रसंत अवेद्यनाथ जी महाराज ने आगे बढ़ाने का कार्य किया, इतना ही नहीं अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज ने जो अभियान छेड़ा था उस अभियान को उनके परम शिष्य ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज ने, पूज्य साधु-संतों को एकजुट कर आंदोलन का रूप दिया अपने गुरु दिग्विजय नाथ जी महाराज का सपना पूरा करने काजो प्रयास ब राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराजने किया उसे उनके, परम शिष्य उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री व गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज , पूरा कर रहे है।
ब्लॉक संयोजक राधेश्याम गुप्त ने कहा कि हिंदू समाज के लिए दोनों महान संतों ने जो काम किया है वह हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है उनके द्वारा किए गए कार्यों को आजीवन नहीं भूला जा सकता हम रहे या ना रहे हमारी पीढ़ियां उन्हें याद करती रहेंगी इस अवसर पर संतोष मोदनवाल अंशुमान वरुण दीनानाथ गुप्ता राधेश्याम यादव ओमप्रकाश वरुण, बिरजू मद्धेशिया आदि लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे