विशेष संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान का आगाज—– गुड्डू खान
विशेष संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान का आगाज—– गुड्डू खान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
उत्तर प्रदेश में माहवार शुरू हो रहे दस्तक अभियान के तहत इस बार नौतनवा नगर में एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान व विशेष संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान का शुभारंभ आज नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने किया तथा सभी के बीच कीटनाशक साबुन को वितरित किया।
बुधवार को पालिका अध्यक्ष ने ट्रेनिंग ले रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जागरूक करते हुए बताया कि “इस बार नगर में पुनः एक माह के लिए दस्तक अभियान व संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत घर-घर जाकर लोगो को इसके बारे में जागरूक करना है।
यूनिसेफ के प्रतिनिधि मो0 अरसद ने बताया कि “आप लोगो के कंधों पर सरकार ने संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उस जिम्मेदारी को एक अभियान बनाकर हम सफलता पा सकते है।
इस अवसर पर सभासद शाहनवाज खान, ब्रिजेश मणि त्रिपाठी, अशोक कुमार,किसमती देवी,पप्पू जायसवाल, प्रमोद पाठक, खुर्शेद आलम, स्वास्थ विभाग की बी0सी0पी0एम0 मुदिता त्रिपाठी,आशा संगिनी नीलम,निशा, फरहत,रेखा, मंजूबाला, सुमन, किरन, लीलावती, संध्या त्रिपाठी, कवलजीत कौर आदि लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





