बृजमनगंज : हाथरस कांड -आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग

बृजमनगंज : हाथरस कांड -आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग

बृजमनगंज : हाथरस कांड -आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग

आई एन न्यूज बृजमनगंज डेस्क : उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए बलात्कार कांड की वजह से पूरे देश की जनता गुस्से में है । और मुजरिमों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं । इसी क्रम में बुधवार की शाम को महराजगंज जिला के बृजमनगंज के लेदवा चौराहे पर यादव सेना के कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों ने आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया । व मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया । जिसमें अनेक लोगों ने हिस्सा लिया । खबरों के मुताबिक इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मृतका के पिता से वीडियो काल पर बात करके परिवार को हर संभव मदद करने का अश्वासन दिया । तथा पीड़ित परिवार को पचीस लाख रुपये व परिवार के एक सदस्य को नोकरी व एक मकान देने की घोषणा की । लेकिन यह काफी नहीं है । जब तक मुजरिमों को सख्त से सख्त सजा नहीं मिल जाती तब तक पीड़िता को इंसाफ नहीं मिलेगा ।
(महराजगंज उत्तर प्रदेश )

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे