श्यामदेउरवा: प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी सतीश की हत्या,दोनों आरोपी गिरफ्तार

श्यामदेउरवा: प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी सतीश की हत्या,दोनों आरोपी गिरफ्तार

श्यामदेउरवा: प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी सतीश की हत्या,दोनों आरोपी गिरफ्तार

आई एन न्यूज श्यामदेउरवाडेस्क:
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया गांव में गुरुवार को कैंची घोपकर युवक की हत्या के मामले में दोनों नामजद आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पकड़े गए दोनो आरोपितों ने पुलिसिया पूछताछ में मोनू सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों के परिवार वाले इस बात को जान गए थे। घटना की रात सतीश उर्फ सीपीएन सिंह अपने एक अन्य दोस्त को लेकर मोनू सिंह को समझाने आया था। इस दौरान वहां पहले से श्यामपाल सिंह भी मौजूद था। वहां दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई और हाथापाई के दौरान आरोपित मोनू सिंह ने कैंची से वार कर दिया। घटना के बाद सभी वहां से फरार हो गए। उधर इलाज के दौरान सीपीएन सिंह की बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गई। आरोपितों के बयान के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने मामले में पुन: जांचकर सभी तथ्यों को एकत्र किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे