₹100 के सामान पर भी टैक्स! नेपाल में भड़का जनाक्रोश, सड़कों पर उतरे लोग
₹100 के सामान पर भी टैक्स! नेपाल में भड़का जनाक्रोश, सड़कों पर उतरे लोग
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल में भारत से ले जाए जा रहे ₹100 से अधिक मूल्य के सामान पर कस्टम ड्यूटी की सख्त वसूली के खिलाफ अब विरोध तेज हो गया है। इस नई व्यवस्था को लेकर आम जनता और सीमावर्ती क्षेत्रों के व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
इसी के विरोध में राजधानी काठमांडू स्थित माइतीघर मंडला पर युथ फॉर ट्रुथ के बैनर तले धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने इस नीति को जनविरोधी बताते हुए तत्काल इसे समाप्त करने की मांग उठाई।
आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि ₹100 जैसी छोटी राशि पर भी टैक्स लगाना गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर सीधा बोझ है। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारत पर निर्भर रहते हैं, ऐसे में यह नियम उनकी जिंदगी को और मुश्किल बना रहा है।
प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि इस कानून को जल्द वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।



