सोनौली के अति प्राचीन मंदिर का पर्यटन मंत्रालय कराएगा सुंदरीकरण–महंत शिव नारायण दास

सोनौली के अति प्राचीन मंदिर का पर्यटन मंत्रालय कराएगा सुंदरीकरण--महंत शिव नारायण दास

सोनौली के अति प्राचीन मंदिर का पर्यटन मंत्रालय कराएगा सुंदरीकरण–महंत शिव नारायण दास

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अति प्राचीन मंदिर श्री राम जानकी मंदिर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी का नजर पड़ गई है। शीघ्र ही मंदिर का सुंदरीकरण होगा। जिसके लिए पर्यटन मंत्रालय ने अपने कार्य शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान सचिव द्वारिका तिवारी द्वारा पर्यटन मंत्रालय को भेजे गए पत्र का संज्ञान लेते हुए पर्यटन कार्यालय ने कार्यवाही शुरू कर दिया है। और शीघ्र ही पर्यटन कार्यालय द्वारा श्री राम जानकी मंदिर का सुंदरीकरण के लिए अपना कार्य शुरू कर देगा।
इस मामले में श्री राम जानकी मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास जी ने कहां की श्री राम जानकी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन मंत्रालय ने पहल शुरू कर दिया है। मंत्रालय के जिम्मेदार अधिकारी से मेरी वार्ता भी हुई है । मंदिर के रखरखाव की जिम्मेदारी भी मेरे द्वारा ही संचालित की जाएगी, शीघ्र ही भगवान श्री राम जानकी मंदिर का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। जो सोनौली वासियों के लिए हर्ष की बात है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे