सोनौली: ससुर के साथ जब उठा बहू का जनाजा, सबकी आंखें हो गई नम
सोनौली: ससुर के साथ जब उठा बहू का जनाजा, सबकी आंखें हो गई नम
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नगर पंचायत सोनौली के (जुगौली) वार्ड नंबर 13 बिस्मिल नगर में आज ससुर के साथ जब बहू का जनाजा उठा तो बरबस ही सबकी आंखें नम हो गई।
सोनौली कस्बे के जुगौली गांव में नजिबुल शेख उम्र 75 वर्ष की शनिवार की शाम को मौत हो गई। वह पिछले 1 महीने से बीमार चल रहे थे। ससुर के मौत की खबर सुनते ही उसी घर में रह रही बहू रहीसुन निशा पत्नी अब्दुल शेख उम्र 30 वर्ष वह सदमे में आ गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसे आनन-फानन में एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए और अस्पताल में पहुंचते ही उसकी मौत हो गई । अभी उसके शव को अस्पताल से घर लाए तभी उनकी दूसरी बहू मोमिना खातून उम्र 28 वर्ष की हालत खराब हो गई। जिसे आनन-फानन में गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.
घर में ससुर का शव और घर के बाहर बहू का शव और तीसरी बहू अस्पताल में यह मंजर देख और सुन कर सबका दिल दहल गया।
रविवार की सुबह ससुर के साथ जब बहू का भी जनाजा निकाला। इसको देखकर सबकी आंखें भर आई।
बताया गया है कि मृतक नजीबुल शेख के 6 पुत्र हैं । जिनमें अब्दुल और नसरुद्दीन दोनों सउदिया रहते हैं। इनकी पत्नियां अपने ससुर की सेवा पिता की तरह करती थी। ससुर की मौत से दोनों बहुएं इस कदर में सदमे में आई की एक की मौत हो गई और एक अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रही है। यह खबर सुनकर हर कोई दुखी था और पूरे वार्ड में शोक की लहर व्याप्त थी।
महराजगंज उ०प्र०।








































