आरटीओ महाराजगंज ने ट्रक मालिकों का जीना किया मुहाल, कर सकते खुदकुशी

आरटीओ महाराजगंज ने ट्रक मालिकों का जीना किया मुहाल, कर सकते खुदकुशी

आरटीओ महाराजगंज ने ट्रक मालिकों का जीना किया मुहाल, कर सकते खुदकुशी

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली-गोरखपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले मालवाहक ट्रकों के चालक से लेकर मोटर मालिक तक इन दिनों खासा परेशान है। कोरोना संक्रमण की मार से अभी ट्रक स्वामी उबर भी नहीं पाए हैं कि आरटीओ महाराजगंज ने इनका जीना मुहाल कर दिया है। आरटीओ महाराजगंज अपने एक्शन से बाज नहीं आए तो कई ट्रक स्वामी खुदकुशी भी कर सकते हैं।
खबरों के मुताबिक इस समय आरटीओ महाराजगंज सोनौली और नौतनवा में तड़के पहुंच जा रहे हैं और ट्रक चालकों मालिकों को परेशान कर रहे हैं। आरोप
है की भारत के विभिन्न महानगरों से ट्रेलर सहित अन्य ओवरलोड ट्रकों के सोनौली पहुचने के पहले लाइन के बाहर खड़े ट्रेलर को पकड़कर उनसे अपना मामला सेट कर उन्हें हरी झंडी दे दे रहे हैं। और लोकल ट्रक चालकों को पकड़कर चालान कर जुर्माने ठोक रहे हैं। फरेदा के एक मोटर मालिक ने खुले शब्दों में आरोप लगाया कि आरटीओ महाराजगंज मनमानी कर रहे हैं। जिसके कारण तमाम मोटर मालिकों ने यह रूट छोड़कर बढ़नी रूट को पकड़ लिया है। जिसके कारण इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी दिक्कतें बढ़ गई है। ट्रक मालिकों का कहना है कि पिछले 6 महीने से ट्रके खड़ी थी तमाम किस्त टूट गए हैं, अब छुटपुट भाड़े मिल रहे हैं तो आरटीओ महाराजगंज जीना मुहाल कर दिये है। आरटीओ महाराजगंज अपने एक्शन में बदलाव नहीं लाए तो तमाम मोटर मालिको को खुदकुशी करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचेगा।
आरटीओ महाराजगंज ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया कि नौतनवा परिक्षेत्र में करीब एक करोड़ रूपया टैक्स का बकाया है। जिसको लेकर दबाव बनाए जा रहे हैं। बिना वजह किसी को परेशान नहीं किया जा रहा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे