भारत के आखिरी गांव पहुंचे सीएम योगी,जवानों का बढ़ाया हौसला

भारत के आखिरी गांव पहुंचे सीएम योगी,जवानों का बढ़ाया हौसला

आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यात्रा पर गए
उत्तराखंड में ‘देश के आखिरी गांव’ माणा पहुंचे, यूपी० सीएम योगी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ भीम पुल एवं सरस्वती पुल का भ्रमण किया।
मुख्यमंत्री योगी, आईटीबीपी, गढ़वाल राइफल्स और BRO के जवानों से मिले और उनके राष्ट्रसेवा भाव को नमन करते हुए जवानों का मुंह मीठा कराया। आईटीबीपी के जवानों ने मुख्यमंत्री को सलामी भी दी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ITBP, बीआरओ तथा गढ़वाल राइफल्स के जवानों का उत्तराखंड की सम-विषम परिस्थितियों में अडिग रहकर इस सीमांत प्रदेश में देश की सुरक्षा करना प्रेरणास्पद है। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम सनातन हिन्दू धर्म का केंद्र है तो इस सीमांत गांव माणा में हमारे वीर जवान राष्ट्रधर्म का निर्वहन कर रहे हैं। आज वर्षों बाद बद्रीनाथ धाम के दर्शन के सुअवसर का लाभ मिला तो सैनिकों से मिलने का लोभ संवरण नहीं कर सका। दोनों मुख्यमंत्रियों को अपने बीच पाकर जवान भी खासे निहाल थे। जवानों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ दोनों मुख्यमंत्रियों का अभिनन्दन किया।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे