जश्न में फायरिंग, मासूम बच्चे के गर्दन में लगी गोली
जश्न में फायरिंग, मासूम बच्चे के गर्दन में लगी गोली
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गुलरिया थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में सोमवार की रात बहू द्वारा भोजन के अवसर पर आयोजित जश्न में मनबढ़ ने फायरिंग कर दी जिसमें एक चार साल का बच्चा घायल हो गया। गंभीर हालत में परिवार के लोग बच्चे को मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। आरोपित के खिलाफ हत्या की कोशिश केस दर्ज कर पुलिस तलाश तलाश कर रही है।
बताया गया है की जैनपुर के मोहम्मद बरवा टोला निवासी रविंद्र निषाद के भाई पिंटू कि 25 नवंबर को शादी थी। सोमवार को नई बहू के हाथ से भोजन बनाने का शगुन हुआ था। इस अवसर पर परिवार के लोगों ने गांव के लोगों को पार्टी दी थी।
परिवार के लोगों ने बताया कि गांव के रहने वाले राजन सिंह भी पार्टी में आए थे। रात में करीब नौ बजे के आसपास डांस करने के दौरान उन्होंने अपने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी। गोली का छर्रा गले में लगने से रविंद्र की बहन मीरा का चार साल का बेटा ऋषभ घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मंगलवार की सुबह 8:00 बजे जैनपुर पहुंची मीरा की ननद और रिश्तेदारों ने गुलरिहा पुलिस को घटना की जानकारी दी। मीरा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कुशीनगर के हरपुर मछागर गांव में हुई है। छोटे भाई की शादी में शामिल होने के लिए वह बेटे के साथ आई थी। रसोई का शगुन कराने के लिए रुकी थी।
इस संबंध में का मंदिर गुलरिया का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश





