वीडियो बनाया, सगाई तुड़वादी अब कर रहा ब्लैकमेल–जाने कैसे

वीडियो बनाया, सगाई तुड़वादी अब कर रहा ब्लैकमेल--जाने कैसे

वीडियो बनाया, सगाई तुड़वादी अब कर रहा ब्लैकमेल–जाने कैसे

आई एन न्यूज गोला बजार डेस्क:
गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती की आपत्तिजनक वीडियो एक युवक ने उसके होने वाले ससुराल में भेजकर सगाई तोड़वा दी। वह अब उसे जान-माल की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता की माता ने पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस को दिए गए तहरीर में
पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि दूसरे जिले के रहने वाले युवक का ननिहाल उनके पड़ोस में है। वह कुछ वर्ष पूर्व उनके गांव में शादी समारोह में आया था। वह उनकी पुत्री का मोबाइल नंबर किसी तरह प्राप्त कर लिया और उससे बात करने लगा। इसी दौरान वह उससे शारीरिक संबंध बनाने के साथ उसका वीडियो और फोटो बनाकर अपने पास रख लिया। उसके बाद वह फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनकी पुत्री से धनवसूली और शारीरिक संबंध बनाने लगा।
फरवरी 2019 में उसने अपनी पुत्री की सगाई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक से कर दी। ससुरालवालों को डेढ़ लाख नकद व सगाई में अधिक धन खर्च किया, लेकिन उसने फोटो व वीडियो ससुराल पक्ष के लोगों के पास भेजते हुए उन्हें जानमाल की धमकी दी है। जिस पर उन लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। जब उन्‍होंने इसकी शिकायत किया तो उसके माता-पिता, बहन व जीजा और कुछ अन्य लोग जान-माल की धमकी देते हुए डरा-धमका रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
गोरखपुर– उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे