शिक्षक निर्वाचन: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ 76.51 फीसद मतदान

शिक्षक निर्वाचन: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ 76.51 फीसद मतदान

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच 76.51 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ 16 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गए।
जिले के नौतनवा, निचलौल, मिठौरा, लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज, सदर, सिसवा, फरेंदा, घुघली, पनियरा, परतावल ब्लाक मुख्यालय स्थित केंद्रों पर मतदान की गति सुबह काफी धीमी रही। 10 बजे तक मतदान का फीसद बढ़कर 8.34 हो गया। 11 बजे से 18.13 फीसद, दोपहर 12 बजे तक 33.87 फीसद मतदान हुआ। एक बजे तक 50.50 फीसद और दोपहर दो बजे तक 63.88 फीसद मत पड़े। आखिरी घंटे में मतदान का प्रतिशत बढ़कर 76.51 फीसद पहुंच गया।
मतदान के दौरान डीएम व एसपी ने सदर, सिसवा, निचलौल, मिठौरा व घुघली का निरीक्षण किया। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के लिए एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, 10 आरक्षी, दो महिला कांस्टेबिल मुस्तैद रहे। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बूथों का जायजा लेते रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान के बाद मतपेटिकाएं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गई हैं।
बता दे की निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए जहां मतदान की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई, वहीं कोरोना से बचाव के लिए विशेष सतर्कता भी बरती गई। शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए मतदान केंद्रों पर घेरा बनाया गया था, जहां मतदाता खड़े हो दूरी बनाकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


Translate »