गोरखपुर: स्वर्गीय राम कुमार दीक्षित सेवा संस्थान के लोग पहुंचे झुग्गी- झोपड़ियों में
गोरखपुर: स्वर्गीय राम कुमार दीक्षित सेवा संस्थान के लोग पहुंचे झुग्गी- झोपड़ियों में
आई एन न्यूज़ गोरखपुर डेस्क:
सोनौली से गोरखपुर जा रहे
स्वर्गीय राम कुमार दीक्षित सेवा संस्थान के लोग कैंपियरगंज के मुख्य मार्ग पर झुग्गी झोपड़ी डालकर छोटे-छोटे बिना कपड़ो के मासूम बच्चों के साथ रह रहे लोगों को देखा। ठंड में नंग धड़ंग बच्चों को देख सामाजिक संस्था के लोग रुक गए और आनन-फानन में कैंपियरगंज से बड़ी संख्या में बच्चों के लिए गर्म कपड़े लेकर पहुंचे और उनमें वितरित किया।
इस मौके पर अवधेश दीक्षित संस्थापक उपाध्यक्ष तथा अनुज कुमार दीक्षित ने कहां की स्वर्गीय राम कुमार दीक्षित सेवा संस्थान निरीध् गरीब जरूरतमंदों की सेवा के लिए हर समय तैयार है। मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म का कार्य है। हर व्यक्ति के दिल में गरीब निरीह असहाय व्यक्तियों के प्रति दया के भाव और समर्पण होना चाहिए।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश।





